{"_id":"6a85f923c3e8ba952d017a34","slug":"former-national-level-wrestler-turned-drug-smuggler-arrested-after-three-years-manhunt-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drug Smuggler Arrested: नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drug Smuggler Arrested: नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया
Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
सार
हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले अमित श्योराण (31) को मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी को 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किया है। वह झारखंड के धुर्वा (तुपुदाना) थाने के एनडीपीए के मामले में वांछित था। आरोपी को 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया था। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले अमित श्योराण (31) को मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पूछताछ में सप्लायर राजेश नाग ने बताया कि वह अफीम की खेती करता था और खास तौर पर उत्तर भारत में पहलवानों को इसकी सप्लाई करता था। उसने श्योराण और एक अन्य आरोपी रंजीत का नाम ड्रग्स लेने वालों के तौर पर लिया।
विज्ञापन
इन दोनों को पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद झारखंड में एक अलग मामला दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2023 को एक न्यायिक अदालत ने श्योराण को घोषित अपराधी करार दिया था। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसकी तलाश शुरू की और रानीबाग-पीतमपुरा इलाके में उसकी गतिविधियों का पता लगाया।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को टीम को पता चला कि श्योराण एक रिश्तेदार से मिलने मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। टीम ने जाल बिछाया और मामले की जांच कर रहे झारखंड पुलिस के अधिकारियों की मदद से उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान श्योराण ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत के संपर्क में आया, जिसने उसे रांची में अफीम सप्लायरों से मिलवाया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद श्योराण रांची गया, अफीम खरीदी और हरियाणा व दिल्ली में पहलवानों को सप्लाई की। पुलिस ने बताया कि श्योराण छह आपराधिक मामलों में शामिल है, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी और कई एनडीपीएस मामले शामिल हैं।