{"_id":"6a1db704580e6d3a91024b5e","slug":"free-chilled-water-will-be-available-at-all-water-atms-in-the-ndmc-area-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138921-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनडीएमसी क्षेत्र में सभी वाटर एटीएम से मिलेगा मुफ्त ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनडीएमसी क्षेत्र में सभी वाटर एटीएम से मिलेगा मुफ्त ठंडा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिषद क्षेत्र में स्थापित सभी 38 वाटर एटीएम से मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था दो जून से लागू होगी।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने परिषद क्षेत्र में स्थापित सभी वाटर एटीएम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता, मशीनों की कार्यक्षमता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। चहल ने कहा कि राजधानी में बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। इससे राहगीरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और आम लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अभी तक एनडीएमसी 23 वाटर एटीएम पर 300 मिलीलीटर पानी एक रुपये में उपलब्ध कराया जाता था, जबकि 15 वाटर एटीएम पहले से ही मुफ्त सेवा दे रहे थे। नए निर्णय के बाद सभी 38 वाटर एटीएम पर पेयजल पूरी तरह मुफ्त होगा।
विज्ञापन
Trending Videos