सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shooting in Delhi Firing reported in Usmanpur area bullet hits child two miscreants arrested

दिल्ली में गोलीबारी: उस्मानपुर इलाके में हुई फायरिंग, राह चलते बच्चे को लगी बुलेट; दो बदमाश गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल के मुताबिक बदमाशों ने 43 वर्षीय धर्मेंद्र, जो पेशे से कैटरर हैं, के घर के सामने गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहा 12 वर्षीय एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अधीर के रूप में हुई है।

Shooting in Delhi Firing reported in Usmanpur area bullet hits child two miscreants arrested
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम हुई फायरिंग की घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश एक कैटरर के घर के बाहर गोलियां चला रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे बच्चे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पिकेट लगाकर वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के चौथे पुश्ते इलाके में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवकों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Trending Videos

उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल के मुताबिक बदमाशों ने 43 वर्षीय धर्मेंद्र, जो पेशे से कैटरर हैं, के घर के सामने गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहा 12 वर्षीय एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अधीर के रूप में हुई है। वो घटनास्थल के पास ही रहता है। घटना के समय वो ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। गोली उसके पैर में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चे को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले में संबंधित धाराओं के तहत न्यू उस्मानपुर थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की जानकारी सभी पिकेट और पुलिस टीमों को भेजी। इसके बाद की गई कार्रवाई में दो आरोपी, 29 वर्षीय प्रांकुर और 22 वर्षीय हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल तीसरा आरोपी भागा हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed