सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From player to coach, Akhtar's strong presence in karate

Delhi NCR News: खिलाड़ी से कोच तक, कराटे में अख्तर की दमदार पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, कोचिंग में भी दिखाया कमाल
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय कराटे में अख्तर ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर खास पहचान बनाई है। वर्ष 2016 से भारतीय राष्ट्रीय कराटे टीम और दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने खिलाड़ी, कोच और खेल प्रशासक तीनों भूमिकाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
ब्लैक बेल्ट चौथे डैन धारक अख्तर ने सेको काई कराटे इंटरनेशनल इंडिया और राष्ट्रीय फेडरेशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने भूटान ओपन 2025 और कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2024 में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया। वह वर्ल्ड सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2023 सहित कई एशियाई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2022 में कुमिते -67 किग्रा वर्ग में उनकी विश्व रैंकिंग 91 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अख्तर पांच बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेता हैं और 2017 से लगातार सात बार दिल्ली स्टेट चैंपियन बने हुए हैं। कोचिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त और एशियन कराटे फेडरेशन के प्रमाणित कोच हैं। हाल ही में उनके मार्गदर्शन में गलगोटिया विश्वविद्यालय की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा खेल प्रशासन में भी सक्रिय अख्तर स्पोर्टडाटा (साउथ एशिया व इंडिया) में हेड एडमिन के रूप में तकनीकी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बी.पी.एड. करने वाले अख्तर भारतीय कराटे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed