{"_id":"6a383747abcbc6eed2066a29","slug":"13th-member-of-child-trafficking-gang-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20392-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का 13वां सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का 13वां सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का 13वां सदस्य दिल्ली के खजूरी का रहने वाला नदीम खान रविवार को ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने नवजात बच्चों की चोरी और तस्करी की बात स्वीकार की है। वहीं आरोपी के पास से बरामद हुए मोबाइल फोन में दो नवजात बच्चों की फोटो भी मिली हैं। पुलिस गिरोह के बाकी तीन सदस्यों की तलाश में जुटी है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूजा कॉलोनी निवासी हिना का नवजात बच्चा 26 मई को चोरी हुआ था। मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। मामले में पुलिस ने सबसे पहले बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य मनोज उर्फ मोनू और पूजा को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस बाकी 10 सदस्यों तक पहुंची और उन्हें भी दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह नवजात बच्चों को चोरी कर या उनके माता-पिता को रुपयों का लालच देकर खरीद लेते थे। उसके बाद आंध्र प्रदेश व अन्य राज्यों में डिमांड बच्चों की तस्करी करते थे। हिना के बच्चे को आरोपी आंध्र प्रदेश में एक दंपती को बेचने का सौदा कर चुके थे। हालांकि बच्चे को वहां ले जाने से पहले ही आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को गिरफ्तार हुए आरोपी नदीम खान ने भी बच्चों की तस्करी में शामिल होने और गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है।
अब तक ये हो चुके हैं गिरफ्तार
सुनील कुमार, संजय, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, राबिया, विनीत कुमार, कृष्णा देवी, फरमीना, ज्योति और कुसुम।