सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman shot at in broad daylight; narrowly escapes.

Ghaziabad News: दिन-दहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot at in broad daylight; narrowly escapes.
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के मास्टर पार्क गली नंबर-14 में रविवार सुबह गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। भवन निर्माण सामग्री व्यापारी सीताराम पाल पर स्कूटी सवार दो युवकों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि कारोबारी बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीताराम पाल की गली में ही पाल बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी काले रंग की स्कूटी से दो युवक आए। स्कूटी चालक ने बैग से देशी तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली उनके चेहरे के पास से निकल गई। शोर सुनकर उनके साथी ने बाहर निकलकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाग निकले। गोली की आवाज से पूरी गली में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम ने बताया कि क्षेत्र के ही एक परिवार से उनका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। आशंका है कि करीब एक साल पुराने इसी विवाद में उन पर फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि जांच के बाद ही करेगी।
विज्ञापन

हेलमेट और मुंह ढककर आए थे आरोपी
प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हेलमेट लगाए और कपड़े से मुंह ढके दिख रहे हैं। स्कूटी की नंबर प्लेट भी छिपा रखी थी। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed