{"_id":"6a3839593536f1b0b800a559","slug":"teenage-girl-molested-while-playing-outside-her-home-two-arrested-ghaziabad-news-c-306-1-gha1004-122863-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में शनिवार रात को घर के बाहर खेल रही किशोरी को सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने लगे। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर दबोच लिया और कार्रवाई शुरु कर दी है।
एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शनिवार देर रात घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से निकल रहे दो युवकों ने बेटी को घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने शोर मचा दिया और आरोपी वहां से भाग गए। पीडि़ता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और बेटी के साथ हुई आपबीती सुनाई। इस दौरान पीडि़ता की मां ने आरोपी कलवा और अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में पीडि़ता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कलवा और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर ब्यान दर्ज कर लिए हैं।