{"_id":"6a38390c143ff010f90539a8","slug":"person-who-attempted-to-rape-a-female-student-sent-to-juvenile-correction-home-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20398-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को भेजा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को भेजा बाल सुधार गृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित कॉलोनी में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला किशोर रविवार को कोर्ट के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं वारदात के दौरान पहली मंजिल से गिरी छात्रा की हालत में चिकित्सकों ने सुधार बताया है।
शनिवार को खोड़ा क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। दिल्ली के एक स्कूल में 9वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा देर रात तीन मंजिला मकान के पहले तल की बालकनी से नीचे गिरकर घायल हुई थी। परिवार वालों का आरोप था कि मकान के दूसरे तल पर रहने वाली 10वीं के छात्र ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया और खुद को बचाने के संघर्ष में छात्रा नीचे जा गिरी। पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी किशोर हिरासत में ले लिया था। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी छात्र को न्यायालय के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच फिलहाल जारी है। पीड़िता की हालत में फिलहाल डॉक्टरों ने सुधार बताया है।