फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 cases of beer and cash stolen from liquor shop

Ghaziabad News: शराब की दुकान से 14 पेटी बीयर और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
14 cases of beer and cash stolen from liquor shop
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र के कुड़ियागढ़ी गांव में एक शराब की दुकान में सेंधमारी हुई है। चोरों ने दुकान से 14 पेटी बीयर, 3400 रुपये नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन


ग्राम रघुनाथपुर वेव सिटी निवासी मोनू के मुताबिक वह कुड़ियागढ़ी स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। 17 अगस्त की रात जब वह दुकान पर मौजूद नहीं थे तो चोरों ने 14 पेटी बीयर, गल्ले में रखे 3400 रुपये पर हाथ साफ किया। इसके अलावा, एक इन्वर्टर-बैटरी, पॉश मशीन और एक एलईडी भी चोरी हुई है। पुलिस ने 18 अगस्त को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed