{"_id":"6a8682daa6dea6bbbf0ec2f2","slug":"video-tricolour-was-set-right-which-had-been-placed-upside-down-on-martyr-statue-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शहीद की प्रतिमा पर उल्टा लगा तिरंगा, प्रशासन ने देर रात तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शहीद की प्रतिमा पर उल्टा लगा तिरंगा, प्रशासन ने देर रात तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए
हिसाली गांव जाने वाले मार्ग पर शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा के ऊपर उल्टा लगाए गए तिरंगे को आखिरकार प्रशासन ने देर रात सीधा करा दिया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। एसडीएम कोमल पवार के आदेश पर संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा गया और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सही तरीके से लगाया गया। दिल्ली-मेरठ रोड से हिसाली गांव जाने वाले मार्ग पर शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा और उनके नाम से बना गेट है। 15 अगस्त को यहां तिरंगा लगाया गया था, लेकिन ध्वज उल्टा लगा होने के कारण लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम कोमल पवार ने कहा था कि शहीद की प्रतिमा पर तिरंगा उल्टा लगाए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो लेखपाल को भेजकर तिरंगे को सही कराया जाएगा। इसके बाद देर रात प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वज को सीधा करा दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि शहीद की प्रतिमा के साथ लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा के ऊपर तिरंगा सही तरीके से लहरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।