फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused in youth's murder in Sahibabad arrested after an encounter

Ghaziabad Encounter: युवक की हत्या कर भागा आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

Thu, 20 Aug 2026 08:10 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

साहिबाबा में चाकूबाजी में युवक की हत्या के फरार आरोपी को पुलिस नेआज सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Accused in youth's murder in Sahibabad arrested after an encounter
आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में बुधवार को हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, और कारतूस के साथ चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए एमएमजी जिला अस्पताल भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को विक्रम एन्क्लेव में 23 वर्षीय मश्ताक पर सीमापुरी, दिल्ली निवासी समीर उर्फ गट्टू ने चाकू से हमला किया था। गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डीएवी कट के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान डीएलएफ की ओर से केटीएम बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक मोड़कर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली की ओर भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी बाइक कूड़े के ढेर से टकराकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी समीर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर में लगा रखा था हत्या में इस्तेमाल चाकू
एसीपी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, और कमर में छिपा चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने चाकू को हत्या की घटना में इस्तेमाल करना स्वीकार किया है। 


पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बलवा और हत्या के प्रयास से संबंधित मामला, अवैध गांजा बरामदगी का मुकदमा और हत्या का मुकदमा शामिल है। मुठभेड़, असलहा और चोरी की बाइक बरामदगी के संबंध में भी नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed