फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Internet down at MMG Hospital; patient slips being handwritten.

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में इंटरनेट ठप, हाथ से बने मरीजों के पर्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Internet down at MMG Hospital; patient slips being handwritten.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में बुधवार को इंटरनेट सेवा बाधित होने से ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था ठप हो गई। सुबह करीब 11 बजे के बाद पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने हाथ से पर्चे बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी। इंटरनेट सेवा बहाल होने तक कर्मचारियों ने इसी व्यवस्था के तहत मरीजों का पंजीकरण किया।
विज्ञापन

इंटरनेट नहीं चलने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों को पर्चा बनवाने में अधिक समय लगा। बुधवार को कुल 2509 मरीजों ने अस्पताल में पंजीकरण कराया। इनमें वायरल बुखार, खांसी और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों इन बीमारियों के मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के बावजूद पंजीकरण प्रक्रिया को जारी रखा गया, ताकि मरीजों को इलाज के लिए वापस न लौटना पड़े। हालांकि, हाथ से पर्चे बनाने के कारण काउंटर पर काम की रफ्तार धीमी रही और मरीजों को अपनी बारी के लिए सामान्य दिनों से अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed