सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A church was operating in the basement of Krishna Enclave, leading to uproar and allegations of conversion.

Ghaziabad News: कृष्णा एन्क्लेव में बेसमेंट में चल रहा था चर्च, हंगामा और धर्मांतरण का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A church was operating in the basement of Krishna Enclave, leading to uproar and allegations of conversion.
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की कृष्णा एन्क्लेव सोसायटी में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चर्च संचालित होने का मामला सामने आने के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय निवासियों ने चर्च संचालकों पर धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। नंदग्राम थाना पुलिस ने बेसमेंट को सील कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

इसके बावजूद शाम तक सोसायटी के लोग मुख्य द्वार पर धरने पर डटे रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी निवासी और पूर्व पार्षद संजीव त्यागी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे वह मुख्य द्वार पर ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी बॉय की चेकिंग करा रहे थे, क्योंकि हाल में उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें मिली थीं। प्रत्येक का नाम एंट्री रजिस्टर में दर्ज कराया जा रहा था।
इसी दौरान आठ से 10 लोग गाड़ियों से पहुंचे और पूछने पर कैंब्रिज स्कूल जाने की बात कही। स्कूल का अवकाश होने के चलते शक हुआ तो उन्होंने स्कूल जाने का कारण पूछा। इस पर वे लोग वापस लौट गए। कुछ देर बाद सोसायटी के भीतर से कुछ लोग आए और उन्हें रोकने का विरोध करने लगे। पूछताछ में पता चला कि स्कूल वाली बिल्डिंग के बेसमेंट में चर्च चलता है। सभी वहीं जा रहे थे।
बिल्डिंग में चर्च की जानकारी मिलते ही सोसायटी में विरोध शुरू हो गया। आरोप लगाया कि चर्च को गोपनीय रूप से चलाया जा रहा था और यहां धर्मांतरण की गतिविधियां भी होती थीं। निवासियों के अनुसार, यह स्थान केवल शनिवार और रविवार को खुलता था।
हंगामे की सूचना पर नंदग्राम थाना पुलिस सोसायटी पहुंची, लेकिन तब तक चर्च संचालक और उसके साथी मौके से जा चुके थे। पुलिस ने चर्च के भीतर जाकर देखा तो चारों तरफ धार्मिक और ईसा मसीह के संदेशों वाले पोस्टर लगे मिले। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन परिसर को सील कर दिया। साथ ही स्थानीय निवासी धरने पर बैठ गए।
-----
ईशु तुम्हें असल जीवन जीना सिखाएंगे

चर्च के भीतर ईसाई धर्म के संदेश लिखे हुए हैं। इसमें लिखा है कि ईशु तुम्हें असल जीवन जीना सिखाएंगे। उनकी दुनिया के अनुसार चलने पर चारों दिशाएं भी तुम्हारे अनुसार ही चलेंगी। जो जीवन जी रहे हो, यह जीवन नहीं है।
-----
चार वर्ष से किराये पर ले रखा था बेसमेंट
पूर्व पार्षद ने बताया कि बेसमेंट करीब चार वर्षों से किराये पर लेकर चर्च के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारी आसपास रहने वालों को नहीं थी। बताया कि इसका किरायानामा अंकुर मैसी की पत्नी के नाम से है। बेसमेंट के लिए हर माह 25 हजार रुपये किराया दिया जा रहा था। आरोप लगाया कि अंकुर मैसी सोसायटियाें में रह रहे युवाओं का ब्रेनवाश करता है। इसके बाद उनको यहां लाकर धर्मांतरण कराया जाता है।
----
दो तलों पर विद्यालय, तीसरे पर कोचिंग
निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग में कुल तीन तल और एक बेसमेंट है। पहले और दूसरे तल पर कैंब्रिज स्कूल संचालित होता है। तीसरे तल पर कोचिंग चलती है।
----
घटना की जानकारी मिलते ही नंदग्राम एसएचओ मौके पर पहुंचे थे। बेसमेंट को सील कर दिया गया है। चर्च संचालक से संपर्क किया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
-जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed