{"_id":"69f7aa00401b188f100efa35","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-locks-of-a-closed-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18542-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी के पूजा कॉलोनी निवासी रविंद्र राठौर के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखाें की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। 2 मई की देर रात हुई चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 3 मई को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की कीमत 17 लाख रुपये बताई जा रही है।
दर्ज मामले में रविंद्र राठौर ने बताया कि वह मूलरूप से हरदोई के बैठापुर के रहने वाले हैं। करीब 10 वर्षों से वह परिवार के साथ पूजा कॉलोनी में रह रहे हैं। बताया कि एक मई को उनके साले की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सुबह सात बजे वह घर का ताला लगाकर पत्नी शीतला व बेटे यश के साथ ससुराल चले गए थे। घर की चाभी पड़ोस में देकर गए थे। चोर देर रात घर के मुख्य गेट के ताले को तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, सोने के कान के कुंडल, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का गले का लॉकेट और दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। चोरों ने कमरे के बेड में रखे कपड़े में छिपा कर रखे करीब 7 लाख रुपये भी चुरा लिए। पड़ाेसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देख उन्हें जानकारी दी। वह शनिवार रात करीब दस बजे घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि मकान में भाई राघवेंद्र का भी हिस्सा है। बताया कि उन्होंने भाई के हिस्से को खरीदने की बात कर रखी थी। इसके बदले में उन्हें 10 लाख रुपये भाई को देने थे। 7 लाख रुपये एकत्र करके घर में रखे थे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos