{"_id":"69f7aa1807b5fb8af507e3ea","slug":"suspect-beaten-to-death-near-home-body-dumped-in-noida-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18546-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के पास संदिग्ध व्यक्ति की पीटकर हत्या, शव नोएडा में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के पास संदिग्ध व्यक्ति की पीटकर हत्या, शव नोएडा में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। पुलिस ने हत्या के मामले में सरस्वती विहार निवासी अंकित यादव को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 27 अप्रैल को अंकित ने अपने घर के पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति को देखा और उसे चोर समझकर पीट डाला। बेहोश होने पर वह अपनी कार में डालकर उसे नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के सामने फेंक आया। नोएडा पुलिस की छानबीन में मामला खोड़ा का निकला। तब पुलिस ने जीरो एफआईआर लिखकर ट्रांसफर की। खोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं मृतक की शिनाख्त खोड़ा गली नंबर 5 निवासी अनिल कुमार (40) के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार अंकित यादव मूलरूप से सिंभावली हापुड़ का रहने वाला है। 27 अप्रैल की तड़के अंकित ने घर के पास अज्ञात व्यक्ति को खड़ा देखा था। अंकित ने उसे पकड़ लिया और आरोप है कि बुरी तरह पिटाई की। जब वह बेहोश हुआ तब तड़के करीब 4 बजे आरोपी उसे अपनी कार में डालकर नोएडा ले गया और अस्पताल के बाहर फेंक दिया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। नोएडा पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब अंकित शव को कार से बाहर फेंकता दिखाई दिया। पुलिस ने कार को ट्रेस किया तब पता चला कि मामला खोड़ा का है। नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला खोड़ा थाने ट्रांसफर कर दिया। 3 मई को खोड़ा पुलिस की टीम ने अंकित यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम में अंदरूनी और बाहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
Trending Videos