सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A damaged gate of an Anganwadi centre fell on three children, seriously injuring them

Ghaziabad News: आंगनबाड़ी केंद्र का क्षतिग्रस्त गेट तीन बच्चों पर गिरा, गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A damaged gate of an Anganwadi centre fell on three children, seriously injuring them
मोदीनगर के गांव आबिदपुर मानकी में आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य द्वार पर गेट का एक हिस्सा गिरा घटना
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव आबिदपुर मानकी में आंगनबाड़ी केंद्र के क्षतिग्रस्त लोहे के गेट का एक हिस्सा शनिवार सुबह टूटकर परिसर में खेल रहे तीन बच्चों पर गिर गया। हादसे में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान का घेराव व हंगामा किया।
Trending Videos

आबिदपुर मानकी, मोदीनगर कस्बे से लगभग छह किमी दूर स्थित है। यहां दौसा-काजमपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत की भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता शर्मा और लता रानी के अनुसार, केंद्र में तीन यूनिट संचालित हैं। इनमें कुल 34 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे गांव में ही रहने वाली शाइस्ता अपनी देवरानी आस्मीन का पोषाहार लेने केंद्र पर पहुंची थीं। उनके साथ तीन वर्षीय पुत्र जैद, पांच वर्षीय पुत्री जासीया और पड़ोसी का छह वर्षीय बेटा फैजान भी था।
तीनों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में खेलते-खेलते मुख्य द्वार तक पहुंच गए, तभी गेट का एक हिस्सा टूटकर उन पर गिर पड़ा। बच्चे गेट के नीचे दब गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार, जासीया की रीढ़ की हड्डी में और फैजान के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed