सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man lured a woman with a job offer and raped her, filming the video.

Ghaziabad News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A man lured a woman with a job offer and raped her, filming the video.
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक मल्टीनेशनल कंपनी के प्रबंधक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो और फाेटो बनाकर रिश्तेदारों को वायरल कर दिया। युवती ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

उक्त कॉलोनी निवासी युवती के अनुसार कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को एक नामचीन मल्टीनेशनल कंपनी में प्रबंधक बताया। युवक ने युवती को कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी लगवाने का ऑफर दिया। आरोपी युवती को साक्षात्कार के लिए कार से अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ देकर कार में दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बनाए। आरोपी वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने साहस जुटाकर विरोध किया तो आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो फोटो उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिए। घटना से युवती सदमे में आ गई और उसने घर से निकलना बंद कर दिया। आरोपी युवक घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed