सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lines formed outside the gas agency for domestic gas cylinders.

Ghaziabad News: घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lines formed outside the gas agency for domestic gas cylinders.
विज्ञापन
मोदीनगर। घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए सोमवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। सिलिंडर के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहे।
Trending Videos

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं का सोमवार का दिन भी लाइन में लग कर गुजरा। नगर के शाहजहांपुर मार्ग स्थित हैप्पी होम भारत गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। उपभोक्ता सुबह पांच बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर लाइन में लग गए। लगभग चार सौ मीटर से अधिक लंबी लाइन के दौरान कई बार हंगामे की नौबत आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उपभोक्ता मनोज कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर लेने के लिए चार दिन से चक्कर काट रहे है मगर नहीं मिल रहा है। अगर घर में सिलिंडर खत्म हो गया तो परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होने कुछ लोगों पर गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed