{"_id":"69b87141d6b538806e055554","slug":"the-accused-associated-with-the-terrorist-organization-will-appear-in-court-today-shahibabad-news-c-30-gbd1036-843475-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज कोर्ट में पेश होंगे आंतकी संगठन से जुड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज कोर्ट में पेश होंगे आंतकी संगठन से जुड़े आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नाहल गांव में रहने वाले छह आरोपियों की रिमांड के लिए एसीपी मोदीनगर ने 14 दिनों की रिमांड लेने की मांग की है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों के बाद कोर्ट आरोपियों की रिमांड पर सुनवाई करेगी।
एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा के मुताबिक सोमवार को जिला कारागार में बंद शावेज उर्फ जिहादी जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद की रिमांड के लिए आवेदन किया गया है। जिस पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी। शावेज के अलावा अभी अन्य किसी भी आरोपी का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आंतकी संगठनों से नजदीकी, देशद्रोही क्रियाकलापों, सुबूतों, वीडियो, फोटो व अन्य जानकारी करेगी। इसके साथ ही पांच आरोपियों के मोबाइल भी बरामद किए जाएंगे। आरोपी कितने दिनों से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं, इससे अलग किसी आतंकी संगठनों से उनकी नजदीकियां तो नहीं, मनी ट्रेल और उन्हें भेजी गई सामग्री या जानकारी की बाबत भी जानकारी की जाएगी। बताया कि मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट रिमांड की अनुमति दे सकती है। फिलहाल 14 दिनों की रिमांड मांगी गई है। प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक अवधि के लिए रिमांड मिल सके।
......
Trending Videos