सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man's head collided with a high-tension line on the roof, resulting in his death.

Ghaziabad News: छत पर हाईटेंशन लाइन से टकराया युवक का सिर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man's head collided with a high-tension line on the roof, resulting in his death.
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक का सिर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगते ही मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पिंकू कुमार (22) अपने साथियों के साथ बाईपास पर छोले-भटूरे का ठेला लगाता था। वह एचपी पेट्रोल पंप के पास किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे काम खत्म करने के बाद वह मकान की छत पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोबाइल फोन पर बात करते समय उसका सिर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगते ही जोरदार चिंगारी उठी और मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे पिंकू बुरी तरह झुलस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकू के साथी अनिल कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम रैरा ज्योत्र, थाना काशी, जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। पिछले एक वर्ष से उनके साथ काम कर रहा था।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, मेडिकल परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed