फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to minor on her way to coaching threats to make video viral and kill her FIR registered in Ghaziabad

Ghaziabad: कोचिंग जा रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

गाजियाबाद में थाना मसूरी के तहत कोचिंग में पढ़ने जा रही एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Attempt to minor on her way to coaching threats to make video viral and kill her FIR registered in Ghaziabad
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गाजियाबाद में थाना मसूरी के तहत कोचिंग में पढ़ने जा रही एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मसूरी स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है कि नाहल का रहने वाला साकिब और उसके साथी सल्लू पुत्र शमीम व समीर पुत्र अता हुसैन, निवासी जाकिर कॉलोनी धौलाना हापुड़, काफी समय से लड़की पर गलत नजर रखते थे। आते-जाते समय उसका पीछा व छेड़खानी करते थे। 
विज्ञापन


21 जुलाई को जब छात्रा रोजाना की तरह कोचिंग के लिए निकली, तो मसूरी एनएच नौ स्थित बिजली घर के पास साकिब, सल्लू और समीर ने उसे बहला-फुसलाकर मसूरी जेएमएस इंस्टीट्यूट के पास वर्धा एन्क्लेव में एक खाली मकान में ले गए, जहां उन्होंने छात्रा के साथ गलत काम (दुष्कर्म) करने का प्रयास किया। शिकायत में बताया गया है कि घटना के दौरान पीड़िता के मोहल्ले के रहने वाले सचिन पुत्र बिजेन्द्र और कपिल पुत्र राजेन्द्र भी पीछे से वहां पहुंच गए, सचिन ने ब्लैकमेल करने की नीयत से नाबालिग छात्रा का वीडियो बना लिया, जिसमें कपिल भी उसके साथ था। इसके बाद आरोपी सचिन ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने और शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 31 जुलाई को पीड़िता के पिता ने थाना मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी साकिब, इसके दोस्त सल्लू व समीर तथा सचिन व कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed