{"_id":"6a6f03701ba61359ea0a3ae4","slug":"bjp-workers-burned-an-effigy-of-mp-pappu-yadav-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा: भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला, सनातन धर्म के अपमान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा: भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला, सनातन धर्म के अपमान का आरोप
Sun, 02 Aug 2026 02:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के संसद में भगवा चोला पहनकर सनातन धर्म का अपमान करने के विरोध में रविवार को लोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोनी के 2 नंबर बस स्टैंड पर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सांसद पप्पू यादव का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के संगम विहार मंडल के मंडल मंत्री सौरभ शर्मा ने बताया कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की टिप्पणी सनातन धर्म का अपमान है। इससे पूरे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने सांसद से माफीनामा देने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन और पुतला फूंकने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता मनीष शर्मा, तन्नू शर्मा और सुनील राजभर, संजीव, सौरभ प्रताप, दीपक कौशिक, प्रदीप कुमार, राहुल वर्मा, जितेन राजपूत, धीरज, सुनील, शैलेंद्र और सुनील फौजी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन