फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   16 year old girl abducted accused fled after abandoning her on highway in Ghaziabad

Ghaziabad: 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, हाईवे में छोड़कर भागे आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत एक किशोरी का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का एक बेहद गम्भीर मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी का कार सवार दो लोगों ने अपहरण किया और सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करके उसे मसूरी एनएच नौ पर छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
16 year old girl abducted accused fled after abandoning her on highway in Ghaziabad
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत एक किशोरी का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का एक बेहद गम्भीर मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी का कार सवार दो लोगों ने अपहरण किया और सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करके उसे मसूरी एनएच नौ पर छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी संरक्षक मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की संरक्षक मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मसूरी क्षेत्र की आकाश नगर निवासी किशोरी की संरक्षक मां के मसूरी थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने फरवरी 2024 में बुलन्दशहर के गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को अपनी देखरेख और लालन-पालन के लिए अपने पास रखा था। 27 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे किशोरी बिना बताए घर से मसूरी की तरफ निकल गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद अगले दिन 28 जुलाई की रात करीब 8 बजे किशोरी बदहवास हालत में घर वापस लौटी। घर लौटने पर जब परिजनों ने उससे गायब होने का कारण पूछा, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि मसूरी में एनएच नौ सर्विस रोड स्थित केनरा बैंक के पास रास्ते पर खड़े होने के दौरान एक सफेद रंग की कार आई और उसमें सवार व्यक्तियों ने उसे जबरन कार में खींच लिया, कार में सवार दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को मुजाहिद और सलीम नाम से पुकार रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे कार में इधर-उधर घुमाते रहे और फिर किसी अंजान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया, घटना के बाद दोनों उसे मसूरी में एनएच नौ सड़क पर छोड़कर फरार हो गये, किसी तरह मुश्किल से किशोरी अपने घर पहुंची। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता का परिवार शुरुआत में पुलिस के पास जाने से हिचकिचा रहा था। हालांकि, किशोरी के मानसिक तनाव और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जिद के बाद, संरक्षक मां किशोरी को लेकर सीधे थाना मसूरी पहुंचीं और लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। 


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि किशोरी की संरक्षक मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed