सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to rape a girl by locking her in a room, report filed against two

Ghaziabad News: कमरे में बंद कर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, दो पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl by locking her in a room, report filed against two
विज्ञापन
मुरादनगर। नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी नौ साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। शुक्रवार रात उनकी छोटी बेटी छत पर खेल रही थी। काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो उन्होंने नौ साल की बड़ी बेटी को उसे देखने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज लगाने पर किरायेदार शंकर ने छोटी बेटी को अपने कमरे से बाहर भेज दिया और नौ साल की बच्ची को अंदर खींच लिया। आरोप है कि आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बच्ची वापस आई, तो उसने बताया कि अंकल ने मेरे कपड़े उतार दिए थे और गलत काम की कोशिश की। महिला ने आरोपी से शिकायत की तो उसने अभद्रता की। इस दौरान फोनकर उसने अपने साथी आशु को भी बुला लिया। उसने भी पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर शंकर और आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed