सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Biker Dies After Being Hit by Truck on Delhi-Meerut Road in Ghaziabad

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ रोड पर काल बन आया ट्रक, टक्कर से बाइक सवार की मौत; ड्राइवर फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दुहाई में ट्रक ने बाइक सवार अरविंद कुमार (42) को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Biker Dies After Being Hit by Truck on Delhi-Meerut Road in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दुहाई में इन निजी कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

Trending Videos


एसीपी ने भास्कर वर्मा बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गाजियाबाद तरफ दुहाई में पिलर  नंबर 777 के सामने ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (42) पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी राधेश्याम विहार फेज-4, मुरादनगर के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed