सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   EV car parked in Sahibaabad catches fire

Ghaziabad Fire: बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग, अफरा-तफरी मची, धुआं भरने से लोग फंसे

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 27 May 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
EV car parked in Sahibaabad catches fire
ईवी कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद लिंकरोड क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित चार मंजिला इमारत की पार्किंग में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। इससे पूरी इमारत में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। कार पार्किंग में सीढ़ियों के पास खड़ी थी। इसकी वजह से बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। 

Trending Videos


बिल्डिंग में धुआं भरने और रास्ता बंद होने के चलते 18 लोग इमारत में ही फंस गए। लोगों ने छत के रास्ते दूसरी इमारत पहुंच कर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी को सुरक्षित निकल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed