{"_id":"69dbf9edaec14ef5ba0847e3","slug":"bull-enters-gulmohar-garden-four-security-personnel-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-862007-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गुलमोहर गार्डन में घुसा सांड़, चार सुरक्षाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गुलमोहर गार्डन में घुसा सांड़, चार सुरक्षाकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में शनिवार को सांड़ घुस गया। उसे घुसने से रोकने में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उसने दो घंटे तक सोसायटी में घुसकर उत्पात मचाया और गमले व कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। अंत में निवासियों की सूचना पर निगम की टीम उसे पकड़कर ले गई। तब जाकर सबने राहत की सांस ली।
पूर्व अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि शनिवार दोपहर 11 बजे एक सांड़ गेट का बैरिकेड तोड़कर सोसायटी में घुस गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का बहुत प्रयास किया, इसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए। साड़ ने रिसेप्शन पर कुर्सी, टेबल सहित गमले तोड़ दिए। स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। खिड़की का शीशा तोड़ दिया।
निगम की टीम, गोरक्षक दल को सूचना दी गई। दोनों टीमों के साथ पुलिस भी आ गई। निगम की टीम ने काबू कर उसे बमुश्किल पकड़ा। सुरक्षाकर्मियों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, हालांकि ज्यादा चोट नहीं आई है। निवासी रवि ओझा ने बताया कि सोसायटी में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। टीम के पकड़कर ले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सांड़ बीमार बताया जा रहा है।
Trending Videos