सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car Hits Biker; Injured

Ghaziabad News: कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Car Hits Biker; Injured
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अन्नू गुप्ता निवासी सिकरोड़ ने बताया कि आठ मई को वह दिल्ली से बाइक पर घर आ रहे थे। जैसे ही वह राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। तभी गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए और बाइक व मोबाइल फोन टूट गए। घटना के बाद आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख कार सवार मौके से भाग गया। मामले की शिकायत उन्होंने पाइप मार्केट पुलिस चौके में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह कार्रवाई के लिए चार दिनों तक पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे। इसके बाद वह पुलिस के अधिकारियों से मिले। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed