सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly Woman Who Fell into Drain Suffers Shoulder Fracture; Will Undergo Surgery

Ghaziabad News: नाले में गिरी बुजुर्ग महिला के कंधे में हुआ फ्रैक्चर, होगा ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Who Fell into Drain Suffers Shoulder Fracture; Will Undergo Surgery
विज्ञापन
साहिबाबाद। शुक्रवार की सुबह घर के सामने नगर निगम के खोदे गए नाले में गिरीं 70 वर्षीय सीता देवी के दाएं हाथ के कंधे में फ्रैक्चर आया है। महिला का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन होगा। चिकित्सकों ने कंधे में रॉड डालने की बात परिजनों को बताई है।

बुजुर्ग महिला के बेटे संजय खंडेलवाल ने बताया कि हादसे के बाद से मां का दायां हाथ काम नहीं कर रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वह दिल्ली पटपड़गंज स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। वहां एक्सरे करने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि मां के दाएं कंधे में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को मां का ऑपरेशन होगा और कंधे में रॉड डाली जागी। उन्होंने नाराजगी जताई कि नगर निगम की लापरवाही से उनकी मां कोे शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। परिजनों ने नाराजगी जताई कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी नगर निगम को कोई बड़ा अधिकारी किसी तरह की खोज खबर लेने नहीं पहुंचा। इस मामले में पूर्व पार्षद मीना भंडारी ने महापौर सुनीता दयाल से शिकायत की है। पूर्व पार्षद ने बताया कि उन्होंने मेयर से कहा कि इंदिरापुरम में विकास के नाम पर समस्या खड़ी की जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी परेशान है। उन्होंने मेयर से क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वयं कार्यों का संज्ञान लेने को कहा है। पूर्व पार्षद व अन्य स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में जल्द से जल्द कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed