{"_id":"6a0a1e95f5d0463fda005427","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19063-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो लोगों से ठगे सवा तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो लोगों से ठगे सवा तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। साइबर ठगों ने टीला मोड़ और इंदिरापुरम में रहने वाले दो अलग-अलग लोगों से करीब सवा तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
असालतपुर फर्रुखनगर में रहने वाले जय भगवान त्यागी ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उनके फोन पर आए मैसेज से पैसे कटने की जानकारी हुई। उन्होंने किसी को ओटीपी भी नहीं दिया और न ही उनकी किसी से बात हुई।
रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर सेल पर शिकायत की। पांच माह बाद उनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर शक्ति खंड में रहने वाले राजीव हजेला ने छह मई को ऑनलाइन राशन बेचने वाली कंपनी को कुछ ऑर्डर किया था, लेकिन बाद में ऑर्डर रद्द कर दिया। रकम वापस लेने के लिए कंपनी का ऑनलाइन नंबर निकाला और उस पर बात की।
आरोप है कि फोन पर बात करने वाले ने उन्हें रुपये वापस भेजने का झांसा दिया और उनके मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा। उनके ओटीपी देने के बाद कई बार में उनके बैंक खाते से 2.19 लाख रुपये कट गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।