{"_id":"69e23fdd79e4040ddb01ce2b","slug":"case-registered-against-three-for-misdeed-with-girl-at-gunpoint-in-ghaziabad-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: घर में घुसकर गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने की मां बेटी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: घर में घुसकर गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने की मां बेटी से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद में गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद जिले में घर में घुसकर युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने मां बेटी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो भाई और उनके पिता पर केस दर्ज की है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दो दिन पहले घर से बाहर गई हुई थी, उनकी बेटी घर में अकेली थी। घर में युवती को अकेला देखकर कॉलोनी निवासी युवक अंदर आ गया। आरोपी ने युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म की कोशिश की।
इसी बीच युवती की मां भी घर पर आ गई, विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने भाई और पिता को भी बुला लिया। आरोपियों ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं युवती के कपड़े फाड़ दिए और तमंचा दिखा गोली मारने और अगवा करने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर शौकीन, मोमीन व यासीन निवासी मलिक नगर कॉलोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X