सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven-Year-Old Child Drowns in Pond While Chasing a Kite; Body Recovered After 23 Hours

Ghaziabad News: पतंग लूटने गया सात वर्षीय मासूम तालाब में डूबा, 23 घंटे बाद मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Seven-Year-Old Child Drowns in Pond While Chasing a Kite; Body Recovered After 23 Hours
विज्ञापन
लोनी। पतंग लूटने के दौरान सात साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 23 घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने मासूम का शव बरामद किया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना अंकुर विहार थाना क्षेत्र की है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से देवबंद निवासी आरिफ अपने परिवार के साथ लोनी की बुधनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह नहर रोड स्थित स्टेच्यू बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार को तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर ही थे। शाम करीब 4:45 बजे उन्होंने बेटे आतिफ को दूध लेने के लिए भेजा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दो का छात्र आतिफ शाम छह बजे ट्यूशन जाता था। ऐसे में परिजनों को लगा कि वह ट्यूशन चला गया होगा। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन तनाव में आ गए और उसकी तलाश शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आतिफ श्मशान घाट के पास बने तालाब की ओर जाता दिखाई दिया। उसके साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि वह पतंग लूटने के लिए उस तरफ गया था।
इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस, अग्निशमन विभाग व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और रात करीब 11 बजे से बच्चे की तलाश शुरू की। अंधेरा अधिक होने के कारण रात दो बजे अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। दोपहर में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आखिरकार शाम करीब चार बजे गोताखोरों ने आतिफ का शव तालाब से बाहर निकाला।
बेटे का शव देख बेसुध हो गई मां
आरिफ के परिवार में अब पत्नी खुशनुमा, बेटा मो. कैफ और बेटी परी हैं। आतिफ उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ता था। सोमवार को उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटे को देखते ही मां बेसुध हो गई। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
पोस्टमार्टम से किया इनकार

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया है। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed