फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCTV footage of chain-snatching incident involving woman in Ghaziabad has surfaced

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट: रिटायर्ड दरोगा की पत्नी को बदमाशों ने बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sun, 02 Aug 2026 09:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 02 Aug 2026 09:29 PM IST
सार

गाजियाबाद के आदर्श नगर में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शशी बाला के गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
.

विज्ञापन
CCTV footage of chain-snatching incident involving woman in Ghaziabad has surfaced
गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के आदर्श नगर कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब दो बजे स्कूटी सवार बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शशी बाला के गले से करीब ढाई तोले सोने की चेन लूट ली। वारदात उस समय हुई, जब वह अपनी बेटी की ससुराल जा रही थीं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके के लोगों में रोष है।
विज्ञापन




गोविंदपुरी स्थित सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी शशी बाला ने बताया कि उनके पति चंद्रवीर सिंह रिटायर्ड दरोगा थे। उनका निधन हो चुका है। शशी बाला के अनुसार, उनकी बेटी की ससुराल आदर्श नगर कॉलोनी में है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह बेटी के घर जा रही थीं। आरोप है कि आदर्श नगर कॉलोनी में प्रवेश करते ही स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन


गली नंबर-4 में पहुंचने पर बदमाशों ने स्कूटी मोड़ी और एक बदमाश नीचे उतर गया। मौका मिलते ही उसने शशी बाला की गर्दन पकड़कर उनके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। शशी बाला ने बदमाश का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को छुड़ाकर साथी के साथ फरार हो गया। उन्होंने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed