Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
pipeline route in Ghaziabad echoed with chants of Bam Bhole as a procession of Kanwariyas passed through
{"_id":"6a6f62ae9875dee86700c5ac","slug":"video-pipeline-route-in-ghaziabad-echoed-with-chants-of-bam-bhole-as-a-procession-of-kanwariyas-passed-through-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बम भोले के जयघोष से गूंजा पाइप लाइन मार्ग, कांवड़ियों का जत्था निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बम भोले के जयघोष से गूंजा पाइप लाइन मार्ग, कांवड़ियों का जत्था निकला
सावन मास के चौथे दिन रविवार को पाइप लाइन मार्ग और दिल्ली मेरठ मार्ग से हजारों की संख्या में कांवड़ियों के जत्थे होकर गुजर रहे।शिवभक्तों के "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। गौमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जनपदों के कांवड़िए दिल्ली मेरठ मार्ग, गंग नहर, पाइपलाइन रोड से अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। सुबह से देर रात तक पाइपलाइन रोड पर पैदल कांवड़ियों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शिविर में रुके कांवड़िए घनश्याम, छोटेलाल, भीम यादव और तुलाराम ने बताया कि यह उनकी आठवीं कांवड़ यात्रा है, 28 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे। यात्रा के दौरान उमस अधिक होने से कई बार थकान और बेचैनी महसूस हुई, लेकिन मार्ग में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयां मिलने से राहत मिली। पीछे छूट गए कांवड़ियों को भी पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित सेवा शिविर तक पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।