{"_id":"6a6f0c8a723dda614c0fd288","slug":"video-the-message-of-the-prime-ministers-mann-ki-baat-resonated-at-lpu-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलपीयू में गूंजा प्रधानमंत्री की मन की बात का संदेश, छात्रों ने व्यक्त किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू में गूंजा प्रधानमंत्री की मन की बात का संदेश, छात्रों ने व्यक्त किए विचार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत 'नशा मुक्ति भारत अभियान' और 'मां की बात' कार्यक्रम की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त भारत और फ्रेंडशिप डे के संदेश के जरिए युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
5000 छात्र ऑडिटोरियम में, हजारों युवा जागरूकता अभियान से जुड़े
राज्यसभा सांसद एवं एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में आज का युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ गया तो देश का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि एलपीयू के ऑडिटोरियम में करीब 5000 छात्रों ने कार्यक्रम देखा, जबकि 10 से 15 हजार विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।