सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister Yogi said girls go to school in fear free environment country safe under pm Modi s rule

मुख्यमंत्री योगी बोले: अब भयमुक्त माहौल में स्कूल जाती हैं छात्राएं, मोदी राज में देश के लोग सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/गाजियाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बदमाश खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे और पुलिस भी डर से कांपती थी। अब बदमाश डर के कारण पुलिस के आगे सरेंडर कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Chief Minister Yogi said girls go to school in fear free environment country safe under pm Modi s rule
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर और गाजियाबाद के दौरे पर थे। बुलंदशहर में उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में ऐसे हालात थे कि छेड़छाड़ के डर से छात्राएं स्कूल नहीं जाना चाहती थीं। अब जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से छात्राएं भयमुक्त माहौल में स्कूल जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में लोगों को संबोधित भी किया।  

Trending Videos


मोदी राज में देश के लोग सुरक्षित 
उन्होंने कहा कि अब बेटियां और महिलाएं न केवल प्रदेश बल्कि मोदी राज में पूरे देश में सुरक्षित हैं। कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाना जरूरी है, ताकि वह किसी भी स्थिति में अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। यही नहीं आपराधिक गतिविधियों को रोकने में भी सक्षम हो। बेटियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में महारथ हासिल करते हुए उच्च पदों पर पहुंचकर अपने परिवार समेत देश और प्रदेश का भी नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को न हो बिजली-पानी की परेशानी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे के दौरान सांसद, विधायक, मेयर और पार्टी के पदाधिकारियों की साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका ख्याल रहे कि लोगों को बिजली-पानी समेत अन्य जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का पहला उद्देश्य है। प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के काम कराने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी जिले के अधिकारियों से संवाद करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed