फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi Adityanath visits the Dudheshwar Nath Mandir and offers prayer

CM Yogi Ghaziabad Visit: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

Sat, 18 Jul 2026 10:16 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 18 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में हैं। उन्होंने  दुधेश्वर नाथ मंदिर में पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visits the Dudheshwar Nath Mandir and offers prayer
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह दे कर उनको सम्मानित किया।

विज्ञापन

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के निर्माण के मामले में भी जानकारी ली और कावड़ यात्रा के दौरान भक्तों के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं इसकी भी जानकारी ली। वेद विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। योगी आदित्यनाथ वेद विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में पहुंचे।

संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं सनातन ज्ञान धारा की वाहिका है: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में वेदाध्ययन कर रहे वेदपाठी बटुकों (ब्रह्मचारी छात्र) और संस्कृत शिक्षार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका है, जिसके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक विरासत पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित होती आई है।

मुख्यमंत्री ने मठ एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर आगमन पर वेदपाठी बटुकों द्वारा वैदिक स्वस्तिवाचन एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ प्रदेश में शांति, सद्भाव, सांस्कृतिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर मुरादनगर के रावली रोड स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को एनसीआर और दिल्ली के विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि कानून के राज, सुशासन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जिले ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा होती है, वहीं सुशासन आता है। सुशासन से समृद्धि, विकास, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को सुशासन का मॉडल दिया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज स्थापित हुआ है। इसका परिणाम है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।

गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले में 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही ओडीओपी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह बार विधायक चुना जाना। उसमें भी दो बार निर्दलीय जीत दर्ज करना, इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा से जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है।

घरौंदा एक्सटेंशन में बहन से सीएम ने की मुलाकात
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी निवासी अपनी बहन पुष्पा चौधरी से मिलने के लिए पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही सोसायटी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। कुछ लोग सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे तो उनको सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। नौ बजे से पौने दस बजे तक वह बहन के घर रुके। उन्होंने बहन से बातचीत कर परिवार की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उनकी बहन के घर भी सोसायटी के लोगों का जमावड़ा लग गया। उनके काफिले की वजह से राजनगर एक्सटेंशन को जाने वाली सड़क पर यातायात भी रोका गया। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed