फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar Yatra: CM Yogi's directive—no compromise on security; take strict action against rumors.

Kanwar Yatra: सीएम योगी का आदेश- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह पर करें सख्त कार्रवाई; लापरवाही पड़ेगी भारी

Sat, 18 Jul 2026 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 03:39 AM IST
सार

सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर मांस व शराब की सभी दुकानें बंद रहें। कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए। ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की निगरानी रखने को कहा, ताकि कोई हादसा नहीं हो।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: CM Yogi's directive—no compromise on security; take strict action against rumors.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov. YT.

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


गाजियाबाद आए सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। सीएम ने कहा, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो। कांवड़ की ऊंचाई भी तय सीमा के अनुरूप रहे।
विज्ञापन


सुशासन, सुरक्षा और विकास से एनसीआर का ग्रोथ इंजन बना गाजियाबाद : योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को एनसीआर और दिल्ली के विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि कानून के राज, सुशासन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जिले ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा होती है, वहीं सुशासन आता है। सुशासन से समृद्धि, विकास, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर मुरादनगर के रावली रोड स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को सुशासन का मॉडल दिया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज स्थापित हुआ है।

इसका परिणाम है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले में 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही ओडीओपी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। 

यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी शराब व मांस की दुकानें
सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर मांस व शराब की सभी दुकानें बंद रहें। कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए। ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की निगरानी रखने को कहा, ताकि कोई हादसा नहीं हो।


गड्डा मुक्त व स्वच्छ रहें मार्ग
सीएम ने यात्रा मार्गों को समय रहते गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। कहा, मार्ग पर स्वच्छता बनी रहे और कूड़ा न दिखे। शिविरों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed