{"_id":"69e53fe35828e313fc0b5932","slug":"contaminated-water-supply-aggravates-residents-problems-in-ganeshpur-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17988-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गणेशपुरी में दूषित पानी की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गणेशपुरी में दूषित पानी की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वार्ड-73 स्थित गणेशपुरी इलाके में बीते कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति ने स्थानीय निवासियों का जीवन मुश्किल कर दिया है। घरों में नलों से आ रहा दूषित और बदबूदार पानी उपयोग के लायक नहीं है। बल्कि बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को मजबूरी में गंदे पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया कि टंकी से ही दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के अवर अभियंता से कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अधिकारी इस गंभीर मुद्दे को नजर अंदाज कर रहे हैं। क्षेत्र के ही निवासी कुलदीप ने बताया कि पानी की परेशानी के चलते लोगों को रोजमर्रा के बाजार पर निर्भर है। रोजाना 150 से 200 रुपये खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
अवर अभियंता, जलकल सोमेंद्र तोमर ने बताया कि एक निवासी ने कॉल करके पानी गंदे आने की शिकायत की है लेकिन हमारी तरफ से टंकी साफ है। टंकी से गंदा पानी नहीं आ रहा है। पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है। इसकी जांच की जएगी।
Trending Videos