{"_id":"6a173f913570abfb620f055a","slug":"crowds-swell-at-kaushambi-bus-stand-ahead-of-eid-al-adha-buses-unavailable-on-time-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19424-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बकरीद से पहले कौशांबी बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, नहीं मिली समय पर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बकरीद से पहले कौशांबी बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, नहीं मिली समय पर बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी डिपो पर बकरीद की पूर्व संध्या पर घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ सुबह से शाम तक लोगों की कतार लगी रहीं। एटा, संभल, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, गजरौला, गढ़, चंदौसी, बहराइच और गोंडा आदि समेत अन्य शहरों के लिए सबसे ज्यादा यात्री डिपो पहुंचे। भीषण गर्मी से तरबतर लोग परिवार और सामान के साथ बसों का फर्श पर बैठकर इंतजार करते दिखे।
यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज बसें समय पर नहीं मिली। गजरौला जाने वाले यात्री इसराक ने बताया कि वह एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं आई। समय पर न मिलने के कारण निजी बसों में सफर करने को यात्री मजबूर हुए। मोहननगर, सेक्टर-62, पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाले मार्गों पर कई डग्गामार बस परिचालक कम किराए का लालच देकर यात्री बैठाते नजर आए। ऑनलाइन सीट बुक कराने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन बसों में सीट आरक्षित थी, वे मौके पर नहीं मिलीं। दूसरी बसों में बैठाने के लिए अधिकारियों की अनुमति का इंतजार तक करना पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुल भटनागर ने बताया कि बकरीद के पूर्व ही निगम ने तैयारियां कर ली थीं। सभी मार्गों पर बस संचालन किया जा रहा है, यात्रियों को समय पर बसें भी मिलीं। कुछ लोगों की शिकायत रही जिन्हें सुना गया और दूर किया गया।
Trending Videos