{"_id":"6a173f528f8a22778d0fc3a6","slug":"four-arrested-including-gangster-titu-of-vehicle-theft-ring-nine-vehicles-recovered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19423-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के गैंगस्टर टीटू समेत चार गिरफ्तार, नौ वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के गैंगस्टर टीटू समेत चार गिरफ्तार, नौ वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना गैंगस्टर बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित जमालपुर गांव निवासी टीटू भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपियों ने चार दिन में खोड़ा से तीन बाइक चोरी की हैं। वह कार से आते थे और दिल्ली- नोएडा और गाजियाबाद से बाइक चोरी करके ले जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इंदिरापुरम अंडरपास खाली मैदान से सात बाइक, एक स्कूटी और चोरी के दौरान इस्तेमाल होने वाली एक कार भी बरामद की है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 मई की आधीरात के बाद पुलिस लोधी चौक के पास नहर पटरी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान आई कार को रोका गया। कार में बिहार के सिवान स्थित बड़का गांव निवासी कुणाल, बदायूं के निकपुर निवासी रमन, बुलंदशहर के बहीपुर निवासी ललित चौहान और टीटू सवार थे। पूछताछ में सवालों के जवाब सही नहीं देने पर आरोपियों को थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि कुणाल वर्तमान में खोड़ा के इंदिरा गार्डन कॉलोनी में किराये पर टैक्सी चलाता है और रमन सैनिक विहार में रहता है। कुणाल की कार से इलाके में रेकी करते थे और सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक व स्कूटी को चुरा लेते थे। गिरोह का सरगना गैंगस्टर टीटू है। बुलंदशहर पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वह जेल जमानत पर आया हुआ है। टैक्सी बुक करने पर ही कुणाल और अन्य आरोपियों की पहचान हुई थी। गिरोह करीब एक वर्ष से चोरी की वारदात अंजाम दे रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुई तीन बाइकें खोड़ा से, तीन गौतमबुद्ध नगर और एक महरौली से चुराई गई थी। बाकी बरामद वाहनों की जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि आरोपी टीटू के खिलाफ चोरी समेत अन्य अपराधों में चार मामले पूर्व से दर्ज हैं।
Trending Videos