गाजियाबाद में नाले में मिली युवक की लाश: आठ साल पहले हुई घटना की दी गई सजा? भाई के ससुराल वाले घर बंदकर भागे
पीड़ित गजेंद्र ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसका लाभ उठाकर आरोपी मकान बंद कर भाग गए हैं। गजेंद्र और उनके परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरोपियों के बंद मकान के सामने धरना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के शनि चौक पर सोमवार की रात नाले में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने अंतरजातीय विवाह करने पर मृतक के बड़े भाई के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मंगलवार को तीन सदस्यीय पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का मेडिकल परीक्षण किया। उधर, आरोपी मकान पर ताला लगाकर भाग गए हैं। आक्रोशित परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
साढ़े आठ बजे दिखाई दिया शव
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के लोगों ने शनि चौक के नजदीक बाबा बैंक्वेट हाल के सामने नाले में रविवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे शव पड़ा देखा। मृतक की शिनाख्त अजीत कुमार (23) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गली नंबर एक सुदामापुरी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया।
भाई ने की थी आठ साल पहले पड़ोसी की लड़की से लव मैरिज
मृतक के भाई गजेंद्र के मुताबिक उन्होंने पड़ोस में रहने वाली युवती से वर्ष 2018 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि गजेंद्र की पत्नी के पिता और भाइयों ने परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 22 जुलाई 2026 को गजेंद्र और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उनकी पत्नी के पिता और भाई घर पहुंचे और परिजनों को हत्या की धमकी दी थी।
भाई का आरोप, उसकी ससुराला वालों ने अजीत को मार डाला
गजेंद्र का आरोप है कि उसकी ससुराल वालों ने उनके भाई अजीत की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। शव के गले और सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। चिकित्सकों के तीन सदस्यी पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल की है।
पीड़ितों ने घर के बाहर दिया धरना
पीड़ित गजेंद्र ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसका लाभ उठाकर आरोपी मकान बंद कर भाग गए हैं। गजेंद्र और उनके परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरोपियों के बंद मकान के सामने धरना दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
पुलिस का बयान
प्रथम दृष्टया नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है, शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने बड़े भाई के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -प्रियाश्री पाल, एसीपी वेव सिटी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.