सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drinking water pipeline broken while connecting IGL connection in Arthala

Ghaziabad News: अर्थला में आईजीएल का कनेक्शन जोड़ने के दौरान टूटी पेयजल पाइपलाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline broken while connecting IGL connection in Arthala
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला क्षेत्र में आईजीएल का कनेक्शन जोड़ने के दौरान शुक्रवार को पेयजल पाइपलाइन टूट गई, इससे से पानी सड़क पर जमा हो गया। समस्या दो दिनों से बनी हुई है। निवासियों ने नगर निगम से शिकायत भी की, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
Trending Videos

निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि आईजीएल की टीम क्षेत्र में दो दिन पहले कनेक्शन जोड़ने पहुंची थी। काम करने के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट गई और पानी बहने लगा। इससे न केवल पानी बर्बाद हो रहा बल्कि आसपास की सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहां से निकलने वाले राहगीरों और निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रंजीत ने बताया कि आईजीएल की टीम लापरवाही से काम कर रही है। पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आईजीएल के कनेक्शन जोड़ने के दौरान पेयजल पाइपलाइन टूट चुकी है। निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए। वहीं, जलकल अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि टीम भेजकर पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed