{"_id":"5ed38a7e8ebc3e909d5b8479","slug":"e-l-ii-i-a22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम पार्क एक्सटेंशन में चला सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम पार्क एक्सटेंशन में चला सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम पार्क एक्सटेंशन में चला सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान -कोरोना योद्धाओं के प्रोत्साहन के बाद चला अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन में रविवार को पार्षद आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में जगह जगह सफाई अभियान चला। इससे पहले पार्षद और साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने कोरोना योद्धाओं का स्वागत किया। पार्षद ने स्थानीय लोगों से कोरोना महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं का प्रोत्साहन बढ़ाने की अपील की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने बताया कि श्यामपार्क एक्सटेंशन में जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर कूड़ा उठाया गया। इसके बाद श्याम पार्क एक्सटेंशन के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक के अलावा पंचशील पार्क पत्थर मार्किट व मुख्य बाजार में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके लिए उन्होंने सफाई कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद भी किया। लोगों से अपील की कि समस्त नागरिक और व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलकर अपने अपने प्रतिष्ठान के आगे सफाई कर कर्मचारियों का सहयोग करें। ---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन