{"_id":"69dbfba74d8b84304d075301","slug":"e-rickshaw-overturned-after-collision-with-truck-old-man-died-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-862014-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रक की टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार वृद्ध गंभीर घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक का नंबर पता चल गया है, उसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
घटना कविनगर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर औद्योगिक क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लैंड क्राफ्ट गोल्ड लिंक सोसायटी निवासी मूलचंद शर्मा (76) ई-रिक्शा में सवार होकर घरेलू काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मूलचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही परिजनों को सूचना दी। हालांकि, गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।
Trending Videos