{"_id":"69c4466d9c5875c535014a5f","slug":"fake-engine-oil-found-being-sold-in-the-name-of-a-renowned-company-accused-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17043-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नामी कंपनी के नाम से बिकता मिला नकली इंजन ऑयल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नामी कंपनी के नाम से बिकता मिला नकली इंजन ऑयल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के दीपक विहार स्थित मुकंद ऑयल ट्रेडर्स पर वेलवोलाइन कंपनी के नाम से 230 लीटर नकली इंजन ऑयल जब्त किया है। मौके से दुकानदार शिव शंकर गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंपनी के वरिष्ठ निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दुकान के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वह वेलवोलाइन कंपनी में वरिष्ठ निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उन्हें मुकंद ऑयल ट्रेडर्स पर उनकी कंपनी के नाम से नकली ऑयल बेचे जाने की सूचना मिली थी। मंगलवार को वह पुलिस के साथ दीपक विहार पहुंचे और दुकान पर छापा मारा। यहां से 210 लीटर नकली इंजन ऑयल के दो ड्रम और 20 लीटर की बाल्टी बरामद की। पुलिस ने ऑयल को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से दुकानदार शिव शंकर गुप्ता को गिरफ्तार भी कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस धंधे में कौन-कौन शामिल है और नकली ऑयल कहां से सप्लाई हो रहा था। इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos