सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inmate Accused of Landlady's Murder Dies During Treatment

Ghaziabad News: तमंचा बरामद करने गई पुलिस पर राशिद ने की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Inmate Accused of Landlady's Murder Dies During Treatment
विज्ञापन
लोनी। पत्नी और दोस्त (पत्नी के प्रेमी) के हत्यारोपी को ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने गढ़ी कटैया अंडरपास पर गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। आरोपी से तमंचा बरामद करके उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में हत्यारोपी राशिद ने बताया कि पत्नी शबनम के उसके दोस्त फहीम से अवैध संबंध थे। मकान शबनम के नाम था और वह निकाह के 25 वर्ष बाद तलाक लेने पर अड़ी थी।
Trending Videos




राशिद ने पुलिस को बताया कि उसको शक था कि शबनम उससे तलाक लेकर मकान बेचकर फहीम से निकाह कर लेगी। ऐसे में उसके सात बच्चे कहां रहेंगे। सोमवार रात को उसने फहीम और शबनम को समझाने का प्रयास किया था लेकिन दोनों ने एक नहीं सुनी। इसके बाद उसने फहीम के सिर से सटाकर तमंचा से गोली मार दी। फहीम के गोली लगते ही शबनम ने आपा खो दिया। वह उससे भिड़ गई तो उसने भारी वस्तु के प्रहार से शबनम को भी मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीपी लोनी ने बताया कि घटना स्थल से शबनम की टूटी चूडियां और उसके शरीर पर लगी चोट बयां कर रही है। हालांकि राशिद ने बताया कि उसने शबनम पर भी गोली चलाई थी लेकिन वह जूझती रही। इसके बाद उसने घर में रखी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर शबनम की हत्या कर दी। पत्नी और दोस्त की हत्या करने के बाद राशिद अशोक विहार स्थित अपने बेटे रिहान से मिलने पहुंचा। वहां उसने रिहान को बताया कि उसकी अम्मी और फहीम को खत्म कर दिया है। अब वह कुछ दिनों के लिए दूर जा रहा है। इसलिए अपनेबहन-भाईयों का ख्याल रखना। हालांकि पुलिस ने मंगलवार को रिहान भी हिरासत में ले लिया था। उसने अपने पिता की जानकारी देने पर पुलिस को गुमराह किया था। जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो राशिद की पता चला। हत्यारोपी ने बेटे रिहान से मिलने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया और मेरठ चला गया।



अम्मी से कसम खिलवा रहे थे अब्बा



राशिद के आठ साल के बेटे अयान ने पुलिस को बताया कि वह और अन्य भाई बहन दूसरे कमरे में लेटे हुए थे। जबकि अब्बा अलग कमरे में अम्मी और फहीम अंकल थे। कमरे से जोर-जोर से आवाजें आ रही थीं। अचानक गोली चली तो वह भाई-बहनों के साथ अम्मी के कमरे में पहुंचे तो वहां अंकल जमीन पर पड़े थे। अब्बा लगातार अम्मी को कसम खाने की के लिए कह रहे थे। अम्मी ने कसम खाने से मना कर दिया तो अम्मी को पीटकर मार डाला।



दादी संभाल रही बच्चों को



शबनम की हत्या के बाद पुलिस ने पिता राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। घर पर अब सात बच्चे और बेटे की बहू है। शबनम के चार बच्चे छोटे हैं। दादी अमीरजहां चारों बच्चों को अपने पास अशोक विहार कॉलोनी ले गई हैं। अमीरजहां अपने छोटे बेटे के साथ रह रही हैं। अमीर जहां के पति उमर दराज बीमार रहते हैं।



20 दिन पहले भी हुई थी तकरार



राशिद और फहीम अच्छे दोस्त थे। राशिद के घर से मात्र एक किलोमीटर पर ही फहीम का घर है। जहां उसके दो भाई सलमान और फजलू माता-पिता के साथ रहते हैं। फहीम अधिकांश राशिद के साथ रहता था और उसके घर पर ही सोता था। राशिद ने 20 दिन पूर्व फहीम और शबनम को रंगेहाथ एक साथ पकड़ लिया था। इसके बाद राशिद ने फहीम से बोलचाल बंद कर दी और पत्नी शबनम की पिटाई की। इससे गुस्साई शबनम अपने मायके सहारनपुर चली गई थी। जिसे राशिद कुछ दिन पूर्व ही वापस घर लाया था।



डीसीपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते राशिद ने पत्नी और दोस्त की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed