सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP district media in-charge and 45 others booked for assault and robbery

Ghaziabad News: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी समेत 45 पर मारपीट, लूट की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP district media in-charge and 45 others booked for assault and robbery
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार अंडरपास स्थित फार्म हाउस में घुसकर मारपीट करने, कार को क्षतिग्रस्त और लूटपाट समेत अन्य धाराओं में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्मेश तिवारी समेत 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। संपत्ति विवाद के चलते सोमवार शाम घटना हुई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Trending Videos


दिल्ली के सभापुर निवासी नीरज का विजय विहार अंडरपास पर केएल फार्म हाउस है। उनके चचेरे भाई कुलदीप ने पुलिस को बताया कि संपत्ति को लेकर शोभाराम से नीरज का विवाद चल रहा है। सोमवार को नीरज अपने साथी गौरव, नेहा व रमेश के साथ फार्म हाउस पर बैठे थे। शाम करीब पांच बजे सभापुर गांव में रहने वाले शोभाराम 44 युवकों के साथ धारदार हथियार से लैस होकर फार्म हाउस पर पहुंचे। हमलावरों ने नीरज के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट में घायल कर दिया। हमलावरों ने नीरज की जेब से 25 हजार रुपये और फार्म हाउस में खड़ी दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक कार में रखे 50 हजार रुपये भी निकालकर ले लिए। उन्होंने बताया कि हमले से एक दिन पहले शोभाराम व कपिल ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि हमलावरों ने नीरज के साथ बैठी महिला से मारपीट की और उनकी चेन, अंगूठी, पर्स और मोबाइल भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर शोभाराम, ब्रह्मेश तिवारी, गौरव उर्फ लीले, कपिल और आदित्य समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि लोनी निवासी ब्रह्मेश तिवारी भाजपा में इसी सप्ताह जिला मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed