सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of Lakhs After Breaching House Wall; Report Filed

Ghaziabad News: घर की दीवार में कुंबल कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Theft of Lakhs After Breaching House Wall; Report Filed
मुरादनगर। मकरेड़ा गांव स्थित मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग स्थित मकरेड़ा गांव में चोर एक घर की दीवार में कुंबल कर 70 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मकरेड़ा गांव निवासी मोनू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनकी पत्नी मायके गई थीं। दो दिन पहले उनके पास गांव से फोन आया कि आपके घर के पीछे की दीवार में कुंबल कर चोरी की गई है। वह गांव आए तो देखा चोर अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक सोने का ओम, कुंडल, टीका व 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया है। चोरी हुए गहनों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed