फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family of arson victims to stage protest in Delhi.

Ghaziabad News: आगजनी पीड़ित परिवार दिल्ली में करेगा प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Family of arson victims to stage protest in Delhi.
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी विनोद ने अपनी टेंट की दुकान में आगजनी के मुकदमों को लेकर न्याय की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर 17 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की सूचना एलआईयू को दी है। विनोद ने बताया कि वह गांव में टेंट का कार्य करता था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व कुछ दबंग व्यक्तियों ने साजिश के तहत उसके टेंट के गोदाम में आग लगा दी थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उसे न्याय नहीं दिलाया गया। इसी कारण वह अपने पूरे परिवार के साथ सरकार के समक्ष अपनी बात रखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed